Wednesday, June 3

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रविवार को राजधानी रायपुर में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य एक नई विकास यात्रा के द्वार पर खड़ा है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में अभिवादन करते हुए कहा कि राज्य ने 25 वर्षों में चुनौतियों को अवसर में बदला है और यह सफलता हर छत्तीसगढ़वासी की मेहनत का परिणाम है। पीएम ने कहा कि 2000 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बने इस राज्य ने अब विकास का वटवृक्ष रूप धारण कर लिया है।

मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों से अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाने का आग्रह किया। पूरे पंडाल में रोशनी छा गई। पीएम ने इसे ‘नए सपनों और नए संकल्पों’ का प्रतीक बताया और कहा कि “यही रोशनी अगले 25 वर्ष छत्तीसगढ़ का भाग्य गढ़ेगी।”

उन्होंने बताया कि अब गांवों तक सड़क नेटवर्क 40 हजार किलोमीटर तक पहुंच चुका है और नेशनल हाईवे का तेजी से विस्तार हो रहा है। रायपुर-बिलासपुर मार्ग में समय कम होने और नए एक्सप्रेसवे बनने जैसे उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राज्य बड़ी छलांग लगा रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने लगभग 14 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने नए विधानसभा भवन और आदिवासी संग्रहालय को राज्य गर्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि आने वाला समय छत्तीसगढ़ के लिए आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति का स्वर्णकाल सिद्ध होगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version