Tuesday, September 1

ओडिशा से MP–UP भेजा जा रहा था नशा; ट्रक और कार से बरामद 119 किलो गांजा, नगरनार सीमा पर पकड़ा गया नेटवर्क

ओडिशा से मादक पदार्थों की तस्करी कर मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ले जा रहे तस्करों को बस्तर पुलिस ने दो दिनों में ही धर दबोचा। नगरनार थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने ट्रक और कार से कुल 119 किलो गांजा जब्त किया, जिसकी बाजार कीमत करीब 11.90 लाख रुपए है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जगदलपुर। छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर नगरनार में बस्तर पुलिस ने तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए दो दिनों में भारी मात्रा में गांजा पकड़ा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अलग–अलग वाहनों से गांजा की खेप छत्तीसगढ़ होते हुए दूसरे राज्यों के लिए रवाना की जा रही है।

सूचना पर नगरनार पुलिस ने बॉर्डर पर सघन चेकिंग शुरू की। 29 अक्टूबर को ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से 73 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 7 लाख 30 हजार रुपए बताई गई। ट्रक चालक मुराद साह (30), निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया।

अगले ही दिन पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए एक कार को रोका। तलाशी में 46.37 किलो गांजा मिला। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद शोएब (24) और मुर्शीद (35), निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर MP और UP सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस ने जब्त वाहन, गांजा और उपकरण के साथ आरोपियों को जेल भेज दिया है। ASP महेश्वर नाग ने बताया कि बॉर्डर पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version