Saturday, July 18

आज 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार है और आज चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में धनिष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज ग्रहण योग बनेगा क्योंकि चंद्रमा राहु के साथ युति करेंगे लेकिन आज चंद्रमा पर गुरु की चतुर्थ दृष्टि होने से ग्रहण योग का प्रभाव न्यून होगा और साथ ही कल मंगल अपनी स्वराशि में होकर रुचक योग बनाएंगे। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

मित्रों के रूखे व्यवहार से खिन्नता होगी, वाणी पर संयम रखें। नौकरी के कार्यो में अधिकता रहेगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी।

वृषभ-

अपने पक्ष को आत्म विश्वास के साथ रखें, जमकर जायजाद प्रापर्टी के कार्यो में सफलता मिलेगी, नये लोगों, के साथ संबंधों में मधुरता, स्वास्थ्य कष्ट दूर होगा।

मिथुन-

स्वास्थ्य में सुधार होगा, साझेदारी में कोई बड़ी योजना बनेगी, वाहन चलाते समय सावधानी रखें, आकस्मिक धन लाभ होगा, शुभ संदेश मिलेगा।

कर्क-

कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने कीे जरूरत है, खोया आत्म विश्वास फिर से प्राप्त होगा, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, मन में संतोष बना रहेगा।

सिंह-

जोखिम के कार्यो में रूचि बढ़ेगी, समय पर वादा पूरा नहीं करने का मलाल रहेगा, बुद्धिमानी एवं सूझबझ से बिगड़ा काम बनेगा, व्यापार व्यवसाय अनुकूल रहेगा।

कन्या-

बीती बातों को भूलकर निजी संबंधों को सुधारें, सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, व्यवसायिक संबंधी योजना कारगर होगी।

तुला-

सपने साकार करने का समय है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी, व्यर्थ के तनाव से बचें, पद प्रतिष्ठा एवं सम्मान मिलेगा, निजी पुरूषार्थ से लाभ होगा

वृश्चिक-

सहयोग से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, राजकीय मामले में पक्ष मजबूत होगा। यश मान-सम्मान मिलेगा, जीवन सुखद रहेगा।

धनु-

सूझबूझ से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, युवाओं को कैरियर में नये अवसर मिलेंगे, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा।

मकर-

कार्य स्थल पर सबकी जबावदेही तय करें, नई योजना की शुरूआत में परेशानी होगी, दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी, महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।

कुम्भ-

सुख में वृद्धि होगी, सोचसमझकर निवेश करें, दिनचर्या अनियमित रहेगी, मित्रता उपयोगी रहेगी, खानपान पर ध्यान दें, विवाद को टालना हितकर रहेगा।

मीन-

सहूलियत के हिसाब से कार्य में बदलाव होगा, सोचे हुये कार्य में सफलता मिलेगी, आय से अधिक व्यय होगा, नौकरी के कार्यो में व्यस्तता रहेगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version