Tuesday, March 31

बीरगांव के शांति नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुआ हंगामा, बजरंग दल ने पहुंचकर बंद कराया आयोजन — धार्मिक भावना आहत होने की शिकायत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में छठ पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम उस समय विवादों में आ गया, जब कुछ युवक मंच पर लड़कियों के कपड़े पहनकर अश्लील डांस करने लगे। मामला बढ़ने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम बंद करा दिया।

रायपुर। रायपुर जिले के बीरगांव शांति नगर वार्ड क्रमांक-9 में सोमवार रात आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान मंच पर हुई अशोभनीय हरकतों से माहौल बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंच पर कुछ युवक महिलाओं के कपड़े पहनकर नाचने लगे और अभद्र हरकतें करने लगे।

इस दौरान उपस्थित कुछ श्रद्धालुओं ने इस पर आपत्ति जताई और आयोजन समिति से कार्यक्रम रोकने की मांग की। लेकिन जब मंच पर अश्लील गानों पर डांस जारी रहा तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही बजरंग दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और मंच पर जाकर कार्यक्रम बंद करवाया। उन्होंने आयोजकों को फटकार लगाते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था और मर्यादा का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों में अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम का आयोजन शांति नगर छठ पूजा समिति की ओर से किया गया था, जिसमें अध्यक्ष नंदजी सिंह, सचिव उपेंद्र निषाद, उपाध्यक्ष अजय विश्वकर्मा और उपसचिव अशोक पांडेय शामिल थे।

विवाद बढ़ता देख समिति ने आगे का कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा कर दी। मंगलवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला और चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए पुलिस प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version