Monday, April 6

पहले भी कर चुका था चोरी, मालिक ने दिया था मौका; इस बार अलमारी के लॉकर से निकाले रुपए, दुकान से पार्ट्स भी उड़ाए

भिलाई के प्रगति नगर में रहने वाले मुकेश सराफ के घर में उनके भरोसेमंद नौकर ने ही हाथ साफ कर दिया। अलमारी के लॉकर में रखे 45 हजार रुपए में से 10 हजार रुपए गायब कर दिए। आरोपी नौकर पहले भी चोरी कर चुका था, लेकिन मालिक ने उसे माफ कर दिया था। इस बार उसने घर और दुकान दोनों जगह से सामान चुराकर कबाड़ी को बेच डाला।

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में एक बार फिर भरोसे का रिश्ता अपराध में बदल गया। स्थानीय निवासी मुकेश सराफ (55) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नौकर इंद्रजीत महतो (30) ने घर की अलमारी के लॉकर से 10 हजार रुपए चोरी कर लिए। लॉकर में कुल 45 हजार रुपए रखे थे, जिनमें से 35 हजार रुपए वहीं मिले।

मुकेश सराफ की पत्नी अरुणा सराफ ने 17 अक्टूबर की दोपहर जब अलमारी खोली तो रुपए गायब थे। उन्होंने तुरंत अपने पति को सूचना दी। घर के सभी सदस्यों से पूछताछ के बाद शक सीधा नौकर इंद्रजीत पर गया, जो लंबे समय से उनके यहां काम कर रहा था।

पुलिस ने जब आरोपी को तलब कर पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। इंद्रजीत ने बताया कि उसने 10 हजार रुपए में से 9 हजार रुपए खर्च कर दिए हैं और केवल 1 हजार रुपए उसके पास बचे हैं। इतना ही नहीं, उसने यह भी खुलासा किया कि उसने मालिक की दुकान से कुछ पार्ट्स भी चुरा लिए थे और उन्हें कबाड़ी के पास बेच दिया था।

मुकेश सराफ ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार चोरी कर चुका था, लेकिन हर बार उसे माफ कर दिया गया। इस बार मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। नेवई थाना पुलिस ने आरोपी से बची हुई रकम और कुछ चोरी किए गए पार्ट्स बरामद किए हैं। 25 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version