Wednesday, June 3

आज 26 अक्टूबर दिन रविवार है और आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक उपरांत धनु राशि में होगा। और इस गोचर में आज चंद्रमा ज्येष्ठा उपरांत मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। और चंद्रमा से आज द्वादश भाव में बुध का संचार होगा। जबकि आज सूर्य से तीसरे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा वरिष्ठ योग बनाएंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

मेष-

घरेलू आयोजन में खुशी होगी, नये लोगों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी, शुभ संदेश मिलेगा, मनोबल में वृद्धि होगी, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी।

वृषभ-

अपनों का कार्य करवाने के लिये भागदौड़ करना पडे़गी, राजनैतिक क्षेत्र में सफलता का योग है, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दिनचर्या अनियमित रहेगी।

मिथुन-

धन की कमी से योजना खटाई में पड़ सकती है, वैभव के सामान पर भारी खर्च संभव है, शुभ समाचार मिलेंगे, अनपेक्षित आगन्तुकों के आने से खर्च में वृद्धि होगी।

कर्क-

बुजुर्गो की मदद से पारिवारिक समस्या हल होगी, घरेलू आयोजन में भाग लेंगे, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें, व्यर्थ विवाद हो सकता है, यश मिलेगा।

सिंह-

प्रापर्टी सबंधी मामले हल होंगे, लाभदायी कारोबारी प्रस्ताव मिलेंगे, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, निजी कार्यो की सराहना होगी।

कन्या-

परिजनों के साथ मौजमस्ती में समय व्यतीत होगा, आय के नये स्त्रोत मिलेंगे, कोर्ट कचहरी के कार्य पूरे होंगे, परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला-

सकारात्मक सोच और धैर्य से मुश्किल हालत पर काबू पा लेंगे, धार्मिक यात्रा का योग है, लेखन अध्ययन एवं कार्यो में रूचि रहेगी, स्वास्थ्य संबंधी चिन्तायें दूर होंगी।

वृश्चिक-

अध्ययन के कार्यो में बेहतर परिणाम मिलेंगे, जोखिम के कार्यो से बचें, रोगी की चिन्ता रहेगी, पारिवारिक आनन्द की प्राप्ति, मानसिक संतोष रहेगा।

धनु-

लोग भ्रमित कर धोखा दे सकते हैं, सतर्कता रखें,

मकर-

सपर्को का लाभ उठाने में सफल होंगे, उन्नति के अवसर मिलेंगे, सुख समृद्धि में संतोष रहेगा, अचानक धन लाभ होगा।

कुम्भ-

जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे, कार्य योजना में सफलता मिलेगी, मन में उत्साह रहेगा, मनोरंजन आदि की सैर होगी।

मीन-

उच्चाधिकारियों के मेलजोल से काम बनेगा, लाभकारी योजना सामने आयेगी, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, परिश्रम अधिक करने से अच्छी सफलता मिलेगी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version