Saturday, July 18

ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत नेवई में शुरू हुआ 6 दिवसीय वैलनेस शिविर, आर्ट ऑफ लिविंग टीम ने कराया योग और मेडिटेशन अभ्यास

नशे के खिलाफ छेड़े गए ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने समाज में जागरूकता लाने की एक नई पहल की है। नेवई क्षेत्र में 24 अक्टूबर से नशा मुक्ति वैलनेस शिविर की शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया गया।

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ जारी ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने शुक्रवार से नशा मुक्ति वैलनेस शिविर की शुरुआत की है। यह शिविर नेवई भाठी के सामुदायिक भवन में आयोजित किया जा रहा है और 30 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

इस शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे की बुराइयों से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ, संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। पहले चरण में 35 से अधिक बच्चों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक अमन बेल चंदन और उनकी टीम ने बच्चों को योग, ध्यान और मेडिटेशन के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के उपाय बताए। बच्चों को सामूहिक गतिविधियों और खेलों के जरिए आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच की सीख दी गई।

नशे के दुष्प्रभावों पर जागरूकता सत्र

शिविर के दौरान प्रशिक्षकों ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल शरीर को कमजोर करता है, बल्कि व्यक्ति के परिवार और समाज दोनों को प्रभावित करता है। बच्चों को समझाया गया कि जीवन में सफलता और सुख-शांति केवल अनुशासन और आत्मसंयम से ही संभव है।

एसएसपी बोले — युवाओं को देना होगा सही दिशा

इस अवसर पर जिले के सीनियर एसपी विजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि दुर्ग पुलिस समाज को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए सतत अभियान चला रही है।

उन्होंने कहा — “बच्चों और युवाओं को सही मार्गदर्शन देना हमारी प्राथमिकता है। पुलिस सिर्फ अपराध से नहीं, सामाजिक बुराइयों से भी लड़ रही है।”

ऑपरेशन विश्वास के तहत पूरे जिले में इस तरह के वैलनेस शिविर, जनजागरूकता कार्यक्रम और काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को नशे के दुष्चक्र से बाहर निकाला जा सके।

पुलिस की टीम और अधिकारियों की मौजूदगी

इस अवसर पर एएसपी (शहर) सुखनंदन राठौर, एएसपी (IUCAW) पदमश्री तंवर, डीएसपी भारती मरकाम, थाना प्रभारी नेवई और रक्षा टीम प्रभारी एसआई संगीता मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version