Monday, March 23

मेष-

मित्रों से किया वादा निभाने में मुश्किल होगी, परोपकार में खर्च होगा, साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी, नया काम बनेगा।

वृषभ-

कार्य स्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, प्रॉपर्टी के कार्यों में सावधानी रखें, यदि टाल सकें तो ज्यादा अच्छा है, व्यर्थ की व्यस्तता रहेगी।

मिथुन-

बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक समस्या का समाधान होगा, खरीदी का कार्य बनेगा, विरोधी पक्षों के कारण कामकाज में बाधा होगी, नियमितता का ध्यान रखें।

कर्क-

धन की कमी से योजना खटाई में पड़ सकती है, वैभव विलासिता पर विशेष खर्च होगा, मन में प्रसन्नता रहेगी, शुभ सूचना मिलेगी, कामकाज में मन लगेगा।

सिंह-

जमीन संबंधी मामले पक्ष में हल होने की उम्मीद है, लाभकारी प्रस्ताव मिलेगें, खर्च में वृद्धि होगी, मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

कन्या-

सकारात्मक सोच और धैर्य से मुश्किल हालात पर काबू पा लेगें, आय के साधनों में वृद्धि होगी, वाद विवाद को टालें, दूर-दराज की यात्रा हो सकती है।

तुला-

लोग भ्रमित कर धोखा दे सकते हैं, धार्मिक यात्रा होगी, राजकीय कार्य एवं नौकरी आदि के कार्यों में व्यस्तता रहेगी, यश सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक-

कार्य क्षेत्र में संपर्कों का लाभ मिलेगा, रचनात्मक कार्यों में उत्साह रहेगा, शुभ संदेश प्राप्त होगा, मांगलिक कार्यों में विलंब होगा।

धनु-

कार्य योजना बनाकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी, शारीरिक कष्ट हो सकता है, राजकीय कार्यों में विलंब होगा, परिश्रम अधिक करना पडे़गा।

मकर-

काम करवाने के लिये भागदौड़ करना पडे़गी, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा, महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी, लेखन, अध्ययन में रूचि रहेगी।

कुम्भ-

आपका पूरा ध्यान परिवार की जरूरतें पूरा करने की ओर रहेगा, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, विरोधी वर्ग उग्र रूप धारण कर सकता है, सावधानी पूर्वक कार्य करें।

मीन-

नये कार्य के लिये जरूरी धन की व्यवस्था पूरी होगी, विद्या के क्षेत्र में उन्नति होगी, कार्य पूर्ण होगा, नवीन योजनाओं का विकास होगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version