Saturday, July 18

आज 20 अक्टूबर दिन सोमवार है और आज तिथि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि। ऐसे में आज दीपावली का संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन माता लक्ष्मी और कुबेर को समर्पित होगा और साथ ही कल के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में होगा। ऐसे में आज वाशी योग का संयोग बनेगा। इस पर आज के दिन गुरु का कर्क राशि में गोचर करते हुए हंस राजयोग बनाना भी शुभ फलदायी होगा साथ ही आज दिवाली के अवसर पर बुधादित्य और त्रिग्रह योग का संयोग बन रहा है। साथ ही आज हस्त नक्षत्र के संयोग में सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग का संयोग बनना भी सोने पर सुहागा हो रहा है। आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष-

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, मानसिक प्रसन्नता होगी, मांगलिक कार्यो में सफलता मिलेगी, सत्कर्म में खर्च होगा।

वृषभ-

कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लें, आत्म विश्वास बढ़ेगा, पुराने कार्य बनेंगे, पुरूषार्थ बना रहेगा,मानसिक संतोष रहेगा।

मिथुन-

समय पर कार्य पूरा करने में परेशानी होगी, विरोधियों की चालों को समझने का प्रयास करें, उत्पन्न समस्याओं का समाधान होगा, जमीन जायजाद के कार्य बनेंगे।

कर्क-

सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर लेंगे, अधिकारी आपकी बात से सहमत होंगे, पद का लाभ मिलेगा।

सिंह-

सामाजिक कार्यो में उपस्थिति नया रंग भर देगी, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी, राजनैतिक कार्यो में अनुकूलता रहेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा।

कन्या-

कामकाज में सुधार के लिये दिनरात एक कर देंगे, जरूरी काम के लिये सिफारिश करना पड़ सकती है, भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा, विवादों को न बढ़ायें।

तुला-

भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पायेंगे, कुटुम्बियों के सहयोग से कार्यारंभ होगा, सक्रिय राजनीति में स्थान बढ़ेगा।

वृश्चिक-

कार्यस्थल पर सबकी जिम्मेदारी तय करें, कार्यो में वाछित सफलता मिलेगी, दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, स्त्री पक्ष की चिन्ता रहेगी।

धनु-

न्यायालयीन कार्यो में सफलता मिलेगी, दिनचर्या नियमित रहेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, मनोरंजन में खर्च होगा।

मकर-

मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, सामाजिक मामले में पक्ष मजबूत होगा। अनावश्यक विवादों को टालें।

कुम्भ-

कुटुम्बीयजनों से विवाद होगा, आर्थिक कार्यो में प्रगति होगी, किसी की जमानत देना कष्टप्रद हो सकता है, परिश्रम अधिक होगा।

मीन-

जोखिम से बचें, प्रयास सार्थक होगा, विवादों को न बढ़ायें, कार्यो में सफलता मिलेगी, मान सम्मान तथा प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version