Tuesday, September 1

आज 19 अक्टूबर को चंद्रमा का गोचर दिन रात कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से होगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा योग बनेगा। जबकि आज सूर्य और बुध की युति भी हो रही है जिससे आज बुधादित्य योग का शुभ संयोग बना है। आइए जानते है आज का राशिफल…

मेष-

घरेलू समस्या के समाधान से सुकून मिलेगा, आत्म विश्वास से अपनी बात रखें, आर्थिक समस्या दूर होगी, भागदौड़ से शुभ परिणाम सामने आयेंगे।

वृषभ-

अधिकारियों से बातचीत में सावधानी रखें, शासन के सहयोग से कार्य बनेगा, नये कार्यो में रूचि रहेगी, शत्रुओं का पराभव होगा।

मिथुन-

आपका कठोर व्यवहार घर में अशांति का कारण बन सकता है, नई योजना लाभकारी रहेगी, कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क-

अधूरी योजना को फिर से शुरू करने का मन बनेगा, बुजुर्गो के मार्गदर्शन से अच्छी सफलता की संभावना, आर्थिक चिन्ता कम होगी, व्यर्थ की भाग दौड़ से बचें।

सिंह-

पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायक रहेंगे, चुनौतियों का सामना होगा, बिखरे कार्य समेटने में सफल होंगे, सुख सम्मान मिलेगा।

कन्या-

प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं, विवादास्पद मामले सुलझेंगे, दूसरों के मामले में दखल न दें, व्यवसायिक समस्याओं का समाधान होगा।

तुला-

महत्वपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से निपटाने का प्रयत्न करें, अन्यथा मुश्किल हो सकती है, अकारण विलंब हो सकता है, व्यय की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक-

कार्यस्थल पर आपके कामकाज की मिलीजुली प्रतिक्रिया रहेगी, मानसिक प्रसन्नता रहेगी, रहन सहन में सुधार होगा, कार्य में व्यस्तता रहेगी।

धनु-

काननी मामले में सबकी सलाह से आगे बढ़ें, धार्मिक कार्य में खर्च की संभावना, भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी, पदोन्नति का योग है।

मकर-

नये संपर्को का लाभ होगा, पारिवारिक परेशानी दूर होने से शांति मिलेगी, समाज सेवा में यश एवं कीर्ति का योग है, शुभ संदेश मिलेगा।

कुम्भ-

अनजान लोगों पर अत्याधिक विश्वास न करें, रोगी का स्वास्थ्य सुधरेगा, आर्थिक समस्या का समाधान होगा, प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी।

मीन-

प्रिय व्यक्ति का सहयोग आपको प्रसन्नता देगा, अधूरे कार्य निपटाने का प्रयास करें, कामकाज के प्रति लगन रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version