Thursday, April 2

सीएम समेत 26 मंत्री लेंगे शपथ; पटेल समाज से 8, ओबीसी 8, एससी 3, एसटी 4 और 3 महिलाएं शामिल; 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन शुक्रवार को हो रहा है। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ 25 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर की विधायक रिवाबा जडेजा भी शामिल हैं। इस फेरबदल में कुल 19 नए चेहरे जगह बना रहे हैं। नई कैबिनेट को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

गुजरात (ए)। गुजरात में भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट का गठन शुक्रवार को होगा। महात्मा मंदिर, गांधीनगर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ कुल 25 मंत्री शपथ लेंगे। इस बार कैबिनेट में कुल 26 सदस्य होंगे, जिनमें 8 पटेल, 8 ओबीसी, 3 एससी, 4 एसटी और 3 महिलाएं शामिल हैं।

नई टीम में 19 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम है जामनगर की विधायक रिवाबा जडेजा, जो भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी हैं। इसके अलावा अर्जुन मोढवाडिया (पोरबंदर), ईश्वरसिंह पटेल (अंकलेश्वर), जीतू वाघाणी (भावनगर पश्चिम), दर्शना वाघेला (आसारवा), मनीषा वकील (वडोदरा शहर) और त्रिकम चांगा (अंजार) जैसे कई नेताओं को भी मौका मिला है।

गुरुवार को मौजूदा मंत्रिमंडल के 16 सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में कुछ पुराने चेहरों की पदोन्नति के साथ वापसी भी संभव है।
यह फेरबदल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस बार मंत्रिमंडल में 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं।

गुजरात विधानसभा में 182 विधायक हैं और नियमों के अनुसार, मंत्रियों की अधिकतम संख्या कुल सदस्यों के 15% तक हो सकती है। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

भूपेंद्र पटेल यह तीसरी बार नई टीम बना रहे हैं। वे पहली बार सितंबर 2021 में विजय रूपाणी की जगह सीएम बने थे और दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद फिर से सत्ता में आए थे। अब तीसरी बार उनकी कैबिनेट का पुनर्गठन हो रहा है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version