Thursday, June 4

15 अगस्त तक 50 हजार पौधे लगाने का प्रदेशव्यापी लक्ष्य, दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनियों द्वारा आयोजित वृक्षारोपण महोत्सव के तहत दुर्ग क्षेत्रीय कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावनात्मक जुड़ाव के साथ पौधे लगाकर न केवल हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया, बल्कि माँ और प्रकृति दोनों के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट की।

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा इस वर्ष वृक्षारोपण महोत्सव के तहत प्रदेशभर में 15 अगस्त 2025 तक 50 हजार फलदार एवं छायादार पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में 18 जुलाई 2025 को रायपुर नाका स्थित पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्रीय मुख्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल, अधीक्षण अभियंता श्री एस. मनोज, उपमहाप्रबंधक (वित्त) श्री वाय. कोसरिया, वरिष्ठ लेखाधिकारी कार्यालय सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दुर्ग रीजन (दुर्ग, बालोद, बेमेतरा) को कुल 3,255 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसे निर्धारित तिथि तक पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में कटहल, करंज, कैथ, कचनार, नीम, गुलमोहर, मौलश्री, पुत्रंजीवा, केशामिया जैसी प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे गए।
मुख्य अभियंता श्री खंडेलवाल ने इस अवसर पर कहा कि, “जैसे माँ अपने बच्चों को जीवन देती है, वैसे ही वृक्ष भी जीवन और समृद्धि के प्रतीक हैं। पेड़ लगाकर हम प्रकृति और माँ दोनों के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष केवल लगाना नहीं, बल्कि उन्हें संरक्षित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने दुर्ग रीजन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों से अपील की कि वे निर्धारित लक्ष्य से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को जनआंदोलन बनाएं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कल्याण अधिकारी श्री डी.के. डूम्भरे, कार्यपालन अभियंता श्रीमती अनसुईया ठाकुर, श्रीमती दुर्गेश नंदिनी देवांगन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री संतोष साहू, विधि अधिकारी सुश्री रश्मि शर्मा, प्रकाशन अधिकारी श्रीमती माया चंद्राकर, निज सचिव श्री बी.एस. राजपूत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता दी।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version