Monday, April 13

बेंगलुरु के एक वायरल वीडियो में युवक सड़क पर दो लड़कियों के पास जाकर उन्हें गलत तरीके से छूकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके का है। घटना 3 अप्रैल की है।

सोमवार को जब कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- इस तरह की घटनाएं बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में होती रहती हैं।

  1. हालांकि उन्होंने मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पुलिस को गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

वहीं, भाजपा ने सोमवार को जी परमेश्वर से इस्तीफे की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और जी परमेश्वर से इस्तीफा मांगना चाहिए।’

पूनावाला ने आरोप लगाया कि परमेश्वर एक हमेशा अपने शब्दों से महिलाओं का अपमान करते है। भाजपा नेता पूनावाला ने कहा, ‘कर्नाटक कांग्रेस नेता ने देश को, विशेषकर राज्य की महिलाओं को झकझोर देने वाली घटना को महत्वहीन बताया। ये चौंकाने वाली, पितृसत्तात्मक, लिंगवादी और घृणित मानसिकता को दिखाती है।’

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रौपदी के अपमान को एक छोटी सी घटना समझकर नजरअंदाज कर दिया गया था। हालांकि, आगे चलकर ये पांडवों और कौरवों के बीच युद्ध का कारण बना था। इस घटना को भी मामूली समझकर नजरअंदाज किया जा रहा है।

पूनावाला ने प्रियंका गांधी वाड्रा के स्लोगन “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘ये महज एक “खोखला दिखावा और नारा है। महिलाओं का अपमान करना ही कांग्रेस की पहचान है।’ उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए इस्तेमाल किये गए विवादास्पद शब्द राष्ट्रपत्नी का भी हवाला दिया। हालांकि, रंजन चौधरी ने बाद में अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी।

पीड़ित की तरफ से अब तक कोई शिकायत नहीं

मामले में अब तक पीड़ित की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने खुद एक्शन लेते हुए मामला दर्ज किया है।

पिछले साल अगस्त में भी ऐसी ही एक घटना कैमरे में कैद हुई थी। बेंगलुरु के कोनानाकुंटे इलाके में एक महिला को एक व्यक्ति ने छेड़ा था। आरोपी कैब ड्राइवर को घटना के दो दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

पिछले साल साझा किए गए सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 में बेंगलुरु में महिलाओं के खिलाफ अपराध में वृद्धि देखी गई। महिलाओं के साथ अपराध मामले में पुलिस ने करीब 3,260 मामले दर्ज किए, जिनमें 1,135 मामले छेड़छाड़ के थे।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version