Sunday, September 13

घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक बरामद; कोतवाली पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए

शहर के नयापारा पंचशील नगर इलाके में शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग।  घटना दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सुबह लोगों ने बिजली ऑफिस के सामने स्थित रिक्त भूखंड में एक युवक का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना प्रभारी तपेश्वर नेताम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है, जिसे जब्त कर थाने लाया गया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि की आशंका

शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला बताया है। शव के सिर पर भारी पत्थर से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज और आसपास की पूछताछ शुरू

पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके।

पुलिस ने इलाके में बढ़ाई चौकसी

हत्या की खबर से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कोतवाली पुलिस ने आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है और हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है।

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version