Sunday, September 13

50 साल से कम उम्र के युवाओं को मिलेगा मौका, गुटबाजी और व्यक्तिगत सिफारिश को लगाया जाएगा रोक, जातिगत और सामाजिक समीकरण का रखा जाएगा ध्यान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने संगठन सृजन प्रक्रिया में बड़े बदलाव की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अब 50 साल से कम उम्र के युवाओं को ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। नियुक्ति में न तो गुटबाजी चलेगी और न ही किसी नेता की व्यक्तिगत पसंद का प्रभाव होगा। कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के आधार पर ही अध्यक्षों का चयन होगा।

बिलासपुर। निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने संगठन सृजन अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन प्रक्रिया में 50% युवाओं को प्रतिनिधित्व मिलेगा और जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण और शहर) के अध्यक्षों का चयन पूरी तरह पारदर्शी ढंग से किया जाएगा।

इस प्रक्रिया के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 17 से अधिक राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है, जो अलग-अलग जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रायशुमारी करेंगे। अब तक 14 से अधिक पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों में जाकर गतिविधियों की समीक्षा कर चुके हैं।

दीपक बैज ने स्पष्ट किया कि जिलाध्यक्षों का चयन केवल कांग्रेस की विचारधारा और कार्यकर्ताओं के समर्पण के आधार पर होगा। किसी नेता की व्यक्तिगत पसंद या गुटबाजी के आधार पर नियुक्ति नहीं होगी। साथ ही, नियुक्तियों में जातिगत और सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा, ताकि संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो।

बैज ने कहा, “कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जहां लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन किया जाता है। कार्यकर्ताओं की राय और उनकी पसंद को आधार बनाकर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।”

Share.

Javed Khan
Editor

Address:
18C, Street 5, Sector 4, Bhilai Nagar,
Dist. Durg, Chhattisgarh – 490001

Mobile: +91-8319473093
Email: samvidhaantimes@gmail.com

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

© 2025 Samvidaan Times. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version